विश्व हिन्दू संघ के व्यापार विंग के प्रधान मुनीष सिंगला रौकी की ओर से मां भगवती का जागरण स्थानीय नार्थ एनक्लेव में बड़ी श्रद्धा एवं धूमधाम से करवाया गया जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक जसवीर माही ने माता का गुणगान किया। सुबह तारा रानी की कथा के साथ भगवती जागरण सम्पन्न हुआ। मंच संचालन रवि भोगल ने बहुत शानदार ढंग से किया। इस अवसर पर अरुण गोयल, राकेश गुप्ता बावा, राकेश बांसल, नवल गुप्ता, सुभाष कवातरा, अशोक मनचंदा, पियूष बांसल, विपन अरोड़ा, ममता सिंगला, भावनी सिंगला, डा. मीना गोयल व अनिल गोयल आदि भी उपस्थित थे।