बीबीएमबी मैनेजमेंट द्वारा केंद्र सरकार के निर्देशों के तहत 15 से 31 मई तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शनिवार को कार्याक्रम के समापन के मौके पर बीबीएमबी डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नंगल व गंगुवाल के बच्चों ने स्वच्छता के प्रति क्षेत्र वासियों को स्वच्छता का संदेश देने के लिए एक रैली का आयोजन किया गया। नंगल के राम मन्दिर से शुरू हुई यह संदेश यात्रा महावीर मार्केट में संपन्न हुई । रैली को बीबीएमबी के मुख्य अभियंता सीपी सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।