फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव बारेके दाना मंडी में ना पानी और ना शौचालय का प्रबंध

निवेदिता वर्मा Updated Thu, 23 Oct 2025 02:36 PM IST

फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव बारेके दाना मंडी में मार्केट कमेटी की ओर से पीने के पानी और शौचालय का कोई प्रबंध नहीं है। किसानों को तमाम परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को शौच के लिए दो नहरों के नजदीक जाना पड़ता है। इससे आसपास गंदगी फैल रही है। किसानों का कहना है कि उनका बाढ़ में डूबा हुआ जो थोड़ा बहुत धान बचा है। वह थोड़ा मिट मेला है उसे सरकार नहीं खरीद रही है। प्राइवेट व्यापारी 600 रुपये से 800 रुपये क्विंटल धान खरीद रहे हैं। उन्हें काफी नुकसान पहुंच रहा है किसानों का कहना है बाढ़ में पहले ही वह बर्बाद हो चुके हैं। उनकी मांग है कि पंजाब सरकार उनका ये धान सरकारी दाम पर उठाएं। किसानों की मांग है कि नमी 17 फीसदी की बजाय बीस फीसदी वाला धान उनका खरीदा जाए। किसान मंडियों में धान लेकर कई कई दिन से बैठे हैं। उनका धान खरीदा नहीं जा रहा है। उनका धान खरीदा जाए तो वह अपनी गेहूं की फसल की बिजाई कर सकें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें