फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा: एसबीआई एटीएम से चोरी हुए रुपयों की बैंक नहीं दे रहा कोई जानकारी- एसपी माधवी शर्मा

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 28 Dec 2025 12:59 PM IST

फगवाड़ा के गांव खजूरला में गत रात अज्ञात चोरों द्वारा एसबीआई बैंक के एटीएम को काटकर की गई चोरी के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इस बारे में जानकारी देते हुए थाना सदर के एएसआई बिंदर पाल ने बताया कि यह मामला मंदीप सिंह पुत्र तरलोक सिंह निवासी गांव खजूरला, थाना सदर फगवाड़ा के बयान पर दर्ज किया गया है, जिसने अपना बयान दर्ज करवाया कि वह शनिवार सुबह करीब 08.40 बजे अपने घर से जिम जा रहा था तो उसने देखा कि उनके गांव में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच के साथ बने एटीएम का मुख्य दरवाजा थोड़ा ऊंचा उठा हुआ था। इस समय तक बैंक का गार्ड गुरप्रीत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी खजूरला जो कि प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड है, वह भी आ गया। देखने पर ऐसा लगा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने रात को बैंक के एटीएम को तोड़कर पैसे चोरी कर लिए हैं। इस बारे में प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा ने बताया कि बैंक ना तो उन्हें सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मुहैया करवा रहा है और ना ही चोरी हुई रकम के बारे में कोई जानकारी दे रहा है। पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यह जनता का पैसा था तथा बैंक अधिकारी अपनी जिम्मेवारी से भाग नहीं सकते। उन्होंने कहा कि बैंक अधिकारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। जिला कपूरथला के एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि लगभग 100 किलोमीटर तक पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाल लिए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि पुलिस बहुत जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफल होगी। उन्होंने यह संदेह भी व्यक्त किया कि लुधियाना में एटीएम उखाड़ने वालों द्वारा ही फगवाड़ा वाली वारदात को भी अंजाम दिया गया दिखाई दे रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें