पठानकोट शहर में बढ़ रही चोरी की घटना से लोग काफी परेशान हैं। ताजा मामला पठानकोट के मनवाल क्षेत्र में देखने को मिला है। जहां से चोर रोहित नाम के युवक का गली नंबर. 3 में खड़े ऑटो को रात करीब 9:30 लेकर फरार हो गया। ऑटो को किसी नशेड़ी व्यक्ति ने चुराया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। रोहित ने बताया कि वह एक गरीब परिवार से है और ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। अब उसका ऑटो कोई चोरी करके ले गया है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई की उसका ऑटो बरामद कर उसे वापिस दिलाया जाए।