एसटीसी बीएसएफ खड़का कैंप में आज महिला रिक्रूट कांस्टेबलों की अटेस्टेशन सेरेमनी पासिंग आउट परेड भव्य रूप से आयोजित की जा रही है। सुबह 8:30 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में महिला जवानों ने अनुशासित मार्च पास्ट और शानदार परेड का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने पास आउट हो रही महिला जवानों को बधाई देते हुए देश सेवा के लिए सदैव समर्पित रहने का संदेश दिया। समारोह के दौरान बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी, प्रशिक्षक, जवानों के परिजन एवं बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हैं। पूरे परेड मैदान में देशभक्ति और अनुशासन का वातावरण देखने को मिल रहा है।