फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुहरसहाए में किसान नेता अवतार सिंह महिमा पर हथियारबंद हमला करने का आरोप, कार्रवाई की मांग

Nivedita Updated Mon, 13 Jul 2026 01:32 PM IST

फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाय के गांव महिमा में क्रांतिकारी किसान यूनियन पंजाब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवतार सिंह महिमा पर हथियारबंद हमला करने का आरोप लगाया गया है। यूनियन के अनुसार, 12 जुलाई रात करीब 8:30 बजे अवतार सिंह महिमा, गुरसिमरन सिंह के घर मौजूद थे, तभी कुछ लोगों ने पिस्तौल, किरपाण, डंडों और अन्य हथियारों के साथ हमला कर जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। यूनियन ने आरोप लगाया कि यह हमला ममदोट मामले को दबाने के लिए किया गया और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें