फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रवाल सभा ने फगवाड़ा में लगाया मुफ्त हेल्थ चेकअप कैंप

अग्रवाल सभा फगवाड़ा की ओर से पहला मुफ्त हेल्थ चेकअप शिविर जीटी रोड पर स्थित महाराजा अग्रसेन भवन एवं माता महालक्ष्मी के मंदिर में रविवार को प्रधान नवल गुप्ता तथा महासचिव सीए पीयुष बंसल की देखरेख में लगाया गया। इसका उद्घाटन समाज सेविका रेश्मा बांसल ने किया। इस शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. अनीता अग्रवाल, छाती रोग विशेषज्ञ डा. सुलभा अग्रवाल, हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. मुनीष जिदंल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. तुषार अग्रवाल, जनरल सर्जन डा. राजन गुप्ता, एमडी मैडीसन डा. दिनेश मित्तल, दन्त रोग विशेषज्ञ डा. सलोनी गुप्ता तथा चमड़ी रोगों के माहिर डा. चेतना ने मरीजों की जांच की। बांसल पैथ लैब से एमडी पैथोलॉजी डा. एमएल बंसल ने मरीजों के शुगर आदि के टेस्ट भी मुफ्त किए। जरूरतमंद मरीजों को दवाइयां मुनीष सिंगला रौकी की ओर से फ्री दी गईं। इस मौके पर पूर्व प्रधान राकेश बांसल, सचिव नवीन अग्रवाल, कैशियर विकास बंसल (राजू), सुदेश बांसल, शिव कुमार अग्रवाल, प्रो. पीके बांसल, महाराजा अग्रसेन यूथ विंग, फगवाड़ा के चेयर मैन निखिल गुप्ता, प्रधान चन्द्र मोहन अग्रवाल महा सचिव करण अग्रवाल, कैशियर नितिन बंसल, पुनीत गुप्ता, विनायक गुप्ता, भाविनी गुप्ता आदि भी उपस्थित थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें