फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

शाहिल शर्मा Updated Wed, 15 Jul 2026 03:53 PM IST

पंजाब के तरनतारन में फिरौती के लिए पेंट स्टोर पर फायरिंग करने के मामले में वांछित एक युवक पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल हो गया। थाना सिटी तरनतारन पुलिस ने आरोपी को जवाबी कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी की दोनों टांगों में गोलियां लगीं, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल तरनतारन में भर्ती करवाया गया। एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि पुलिस एक संदिग्ध बाइक सवार का पीछा कर रही थी। आरोपी पुलिस को देखकर रोही क्षेत्र की ओर भागने लगा। पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया। घायल आरोपी की पहचान साहिल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक साहिल जंडियाला रोड स्थित पन्नू पेंट स्टोर पर फिरौती के उद्देश्य से की गई फायरिंग की घटना में शामिल था। इस मामले में उसका एक साथी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्तौल और वारदात में इस्तेमाल किया गया बाइक भी बरामद किया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें