फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री की पत्नी अनीता सोम प्रकाश ने फगवाड़ा में किया सिलाई सेंटर का उद्घाटन

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 11 Jan 2026 11:59 AM IST

पंजाब प्रदेश धार्मिक कमेटी एवं फगवाड़ा सोशल वैलफेयर कमेटी की ओर से महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से स्थानीय खेड़ा रोड स्थित स्टार सिटी कालोनी में सिलाई सेंटर का शुभारंभ कमेटी प्रमुख मनीष कनौजिया की अगवाई में किया गया है। जिसका उद्घाटन वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश कैंथ की पत्नी अनीता सोम प्रकाश ने किया। जबकि जिला कपूरथला कांग्रेस कमेटी के प्रधान बलविन्द्र सिंह धालीवाल विधायक फगवाड़ा, शिरोमणि अकाली दल (ब) के हलका शहरी इंचार्ज स. रणजीत सिंह खुराना, मार्किट कमेटी फगवाड़ा के चेयरमैन तविन्द्र राम, पूर्व चेयरमैन नरेश भारद्वाज एवं लायंस इंटरनैशनल 321-डी के डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन गुरदीप सिंह कंग सहित बड़ी संख्या में गणमान्यों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। उद्घाटन से पूर्व अंजू प्रदीप वर्मा ने धार्मिक अनुष्ठान करवाया। तत्पश्चात अनीता सोम प्रकाश ने सिलाई सेंटर का उद्घाटन करते हुए कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे सिलाई सेंटर न केवल महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करवाते हैं, बल्कि उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने का अवसर भी प्रदान करते हैं। उन्होंने कमेटी की इस सराहनीय पहल की जमकर प्रशंसा की। विधायक बलविन्द्र सिंह धालीवाल ने कहा कि समाज सेवा से जुड़े संगठनों द्वारा इस प्रकार के कार्य समाज को नई दिशा देते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें रोजगार से जोड़ना सामाजिक और आर्थिक विकास की मजबूत नींव है तथा भविष्य में भी सरकार और प्रशासन की ओर से ऐसे प्रयासों को पूरा सहयोग दिया जाएगा। शिरोमणि अकाली दल (ब) के हलका शहरी इंचार्ज सरदार रणजीत सिंह खुराना ने कहा कि महिलाओं के हाथों में रोजगार होगा तो परिवार और समाज दोनों मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि यह सिलाई सेंटर जरूरतमंद महिलाओं के लिए वरदान साबित होगा और इससे अनेक परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। अंत में कमेटी प्रमुख मनीष कनौजिया, कमेटी सरपरस्त मलकीयत सिंह रघबोत्रा और कमेटी प्रधान सुरिन्द्र कुमार ने सभी अतिथियों को सम्मानित करते हुए पधारने के लिये आभार प्रकट किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी कमेटी द्वारा समाज हित में जनकल्याणकारी कार्य लगातार जारी रहेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें