फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 जुलाई की मोहाली महारैली में फिरोजपुर से 300 कर्मचारी-पेंशनर होंगे शामिल

शाहिल शर्मा Updated Thu, 09 Jul 2026 05:31 PM IST

फिरोजपुर में सांझी मुलाजिम पेंशन कोऑर्डिनेशन कमेटी की ओर से विभिन्न कर्मचारी एवं पेंशनर संगठनों के सहयोग से जिला प्रधान पिप्पल सिंह की अध्यक्षता में पंजाब पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में 17 जुलाई को मोहाली में होने वाली राज्य स्तरीय महा रैली की तैयारियों पर चर्चा की गई। विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों और पेंशनरों से बड़ी संख्या में रैली में शामिल होने का आह्वान किया। बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार ने चुनाव के दौरान कर्मचारियों और पेंशनरों से किए गए वादों को पूरा नहीं किया, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में मंत्रियों के आवास हैं, वहां लगातार प्रदर्शन कर पुतले फूंके जा रहे हैं और मांग पत्र सौंपे जा रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही। वक्ताओं ने यह भी कहा कि सरकार कर्मचारियों के मामलों में हाईकोर्ट में भी उनके खिलाफ पक्ष रख रही है, जिससे असंतोष और बढ़ा है। कमेटी के संयोजकों ने बताया कि 17 जुलाई को फिरोजपुर से करीब 300 कर्मचारी और पेंशनर डीसी कार्यालय से एकजुट होकर मोहाली के लिए रवाना होंगे और राज्य सरकार के कर्मचारी विरोधी रवैये के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें