फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP में घमासान राष्ट्रपति भवन तक: CM भगवंत मान बनाम बागी सांसद, एक-दूसरे पर गंभीर आरोप

Wed, 06 May 2026 06:59 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

आम आदमी पार्टी के बीच चल रही रार आज राष्ट्रपति भवन तक पहुंच गई। पंजाब के सीएम भगवंत मान अपने सभी विधायकों के साथ दिल्ली राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे। वहीं उनसे पहले आम आदमी पार्टी छोड़ चुके राज्यसभा सांसद राघव चड्डा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, राजेंद्र गुप्ता ने राष्ट्रपति से मुलाकात की। मुलाकात के बाद सांसद राघव चड्ढा ने आप और पंजाब सरकार पर बड़े आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हमने राष्ट्रपति को बताया कि पंजाब सरकार किस तरह उन सांसदों के खिलाफ बदले की खतरनाक राजनीति के लिए सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर रही है, जिन्होंने आप छोड़कर भाजपा जॉइन कर ली है। वर्ल्ड कप विजेता हरभजन सिंह के घर के बाहर आप कार्यकर्ताओं ने पंजाब पुलिस की मदद से गद्दार लिख दिया था। इसके बाद, पंजाब में पद्मश्री राजेंद्र गुप्ता की फैक्टरी का पानी का कनेक्शन काट दिया गया। आप ने संदीप पाठक के खिलाफ भी दुर्भावनापूर्ण और मनगढ़ंत एफआईआर दर्ज करवाईं, और मीडिया के जरिए यह बात फैलाई गई कि उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। मैं आप को बताना चाहता हूं कि उन्होंने विजिलेंस बोर्ड और प्रदूषण बोर्ड की मदद से बदले का एक खतरनाक खेल शुरू किया है, लेकिन इसका अंजाम बहुत बुरा होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें