फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tarn Taran Election Result: तरनतारन उपचुनाव के नतीजे आज, मतगणना जारी

तरनतारन उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। जिसे लेकर मतगणना शुरू हो गई है। उपचुनाव में 60.95 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस उपचुनाव में 15 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। तरनतारन उपचुनाव में सभी के लिए जीत बहुत मायने रखती है क्योंकि इस जीत को राजनीतिक पार्टियां फरवरी 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर अपना परफार्मेंस टेस्ट समझकर मैदान में उतरी हैं। पंजाब के तरनतारन में भाजपा ने आम आदमी पार्टी के हरमीत सिंह संधू और कांग्रेस उम्मीदवार करणबीर सिंह बुर्ज के खिलाफ हरजीत सिंह संधू को मैदान में उतारा है। तरनतारन सीट जून 2025 में आम आदमी पार्टी के मौजूदा विधायक कश्मीर सिंह सोहल की मौत के बाद खाली हुई थी।तरनतारन में शिरोमणि अकाली दल से सुखविंदर कौर, भारतीय जनता पार्टी से हरजीत सिंह संधू, आम आदमी पार्टी से हरमीत सिंह संधू, कांग्रेस से करणबीर सिंह और वारिस पंजाब दे के प्रत्याशी मंदीप सिंह के बीच प्रमुख मुकाबला है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें