फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में भीषण गर्मी का कहर: 3 दिन लू का ऑरेंज अलर्ट, बदले स्कूल-दफ्तरों के समय

Mon, 25 May 2026 05:12 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

पंजाब धधक रहा है। रविवार को तापमान में 0.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। राज्य में बठिंडा 44.6 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग ने सोमवार से अगले तीन दिनों के लिए भीषण लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान में तीन डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं पंजाब सरकार ने भीषण गर्मी को देखते हुए आज से सरकारी कार्यालयों का समय सुबह 7.30 से दोपहर 1.30 बजे तक कर दिया है। मोगा में डीसी, के साथ साथ तहसीलदार, एडीसी और अन्य अधिकारी 7.30 से पहले दफ्तर पहुंच गए। मौसम विभाग के अनुसार 28 मई से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके असर से पंजाब में कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इससे लोगों को भीषण गरमी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें