फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में भीषण गर्मी जारी, बठिंडा 45.8°C सबसे गर्म; 70 किमी आंधी और बारिश का अलर्ट

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Wed, 27 May 2026 04:47 PM IST

पंजाब में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मंगलवार को 45.8 डिग्री के साथ बठिंडा सबसे अधिक गर्म रहा। पंजाब के तापमान में 0.1 डिग्री की मामूली कमी दर्ज की गई। हालांकि अभी यह सामान्य से 2.4 डिग्री ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिन भी पंजाब में भीषण लू चलने का अलर्ट जारी किया है।इसी बीच वीरवार से पंजाब में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके असर से पंजाब में चार दिन मौसम के मिजाज बिगड़े रहेंगे और कईं जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। खास तौर से वीरवार व शुक्रवार को मौसम ज्यादा खराब रहेगा। इस दौरान पंजाब में कईं जगहों पर 60 से 70 किलोमीटर की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी और ओलावृष्टि के साथ बारिश होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें