फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में भाजपा की जीत के शिल्पकार सतीश पूनिया राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Fri, 05 Jun 2026 01:38 PM IST

हरियाणा में विधानसभा से लेकर निगम चुनाव तक भाजपा की जीत अहम भूमिका निभाने वाले पार्टी के प्रभारी सतीश पूनिया को आलाकमान ने बड़ा राजनीतिक पुरस्कार दिया है। पूनिया को राजस्थान से राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया गया है। उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का यह फैसला हरियाणा में उनके सफल संगठनात्मक प्रबंधन और चुनावी रणनीति को सम्मान देने के रूप में देखा जा रहा है। भाजपा ने सतीश पूनिया को हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जुलाई 2024 में राज्य का प्रभारी नियुक्त किया था। उस समय उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती भाजपा को लगातार तीसरी बार सत्ता में वापस लाने की थी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना था कि दस वर्षों की सत्ता विरोधी लहर के कारण भाजपा के लिए वापसी आसान नहीं होगी। हालांकि पूनिया के नेतृत्व में पार्टी ने न केवल सत्ता में वापसी की, बल्कि रिकॉर्ड सीटें जीतकर अपने दम पर सरकार बनाते हुए हैट्रिक भी दर्ज की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें