फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में राजपुरा के सचिन की डूबने से मौत, दोस्त साहिल भी नहीं रहा

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Mon, 02 Feb 2026 07:14 PM IST

पटियाला के राजपुरा से बेहद दुखद खबर आई है। राजपुरा के फोकल प्वाइंट स्थित स्टार एन्क्लेव के युवक की ऑस्ट्रेलिया में नदी में डूबने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान सचिन (31) के तौर पर हुई है। सचिन के साथ उसका दोस्त भी पानी में डूब गया और उसकी भी मौत हो गई। सचिन का दोस्त हरियाणा के इंद्री निवासी साहिल था। दोनों दोस्तों की पानी में डूबने से मौत हो गई। सचिन सिडनी से ग्लैनिफर कस्बे के पास कॉफ्स हार्बर शहर में दोस्त और मंगेतर के साथ घूमने आया था। यहां नदी में नहाते समय सचिन और साहिल पानी में डूब गए और दोनों की मौत हो गई। सचिन ऑस्ट्रेलिया में अपनी बहन के पास रह रहा था। वहीं, साहिल एक आईटी प्रोफेशनल के तौर पर काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि साहिल की पत्नी सात महीने की गर्भवती है। सचिन के परिवार का कहना है कि बुधवार को उसका शव राजपुरा पहुंचेगा।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें