फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raghav Chadha vs Aam Aadmi Party: राज्यसभा विवाद पर तेज हुई जुबानी जंग, पोस्ट कर दिया जवाब

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Mon, 06 Apr 2026 05:01 PM IST

राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा और पार्टी के नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। आरोपों के जवाब राघव चड्ढा सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर दे रहे हैं। रविवार को एक बार फिर राघव चड्ढा ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह पंजाब के मुद्दों को सदन में उठाते हुए नजर आ रहे हैं। राघव चड्ढा ने एक्स पर वीडियो साझा करते हुए लिखा है कि, ''आम आदमी पार्टी (आप) के मेरे उन साथियों के लिए, जिन्हें यह कहते हुए वीडियो जारी करने पर मजबूर होना पड़ा कि 'राघव चड्ढा संसद में पंजाब के मुद्दों को उठाने में विफल रहे', यह एक छोटा सा ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है। पंजाब मेरे लिए सिर्फ चर्चा का विषय नहीं है। यह मेरा घर है, मेरा कर्तव्य है, मेरी मिट्टी है, मेरी आत्मा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें