फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव: आज नामांकन, कॉलेजों में बढ़ी सख्ती

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Mon, 24 Aug 2026 01:06 PM IST

चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी और शहर के विभिन्न कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव को लेकर आज नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस के साथ-साथ डीएवी कॉलेज, जीसीजी-42, सेक्टर-26 स्थित खालसा कॉलेज और पीजीजीसी-11 में भी चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं।  डीएवी कॉलेज में नामांकन प्रक्रिया को लेकर सुरक्षा और अनुशासन के लिहाज से सख्ती बरती जा रही है। नामांकन के दौरान छात्रों के आईकार्ड चेक किए जा रहे हैं। वहीं, सेक्टर-11 स्थित गर्ल्स कॉलेज में भी छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सेक्टर-26 स्थित खालसा कॉलेज में छात्रों ने छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। पीजीजीसी-11 में भी नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कॉलेज परिसरों में प्रत्याशी और उनके समर्थक चुनावी तैयारियों में जुटे हुए हैं।नामांकन प्रक्रिया के दौरान कॉलेज प्रशासन की ओर से पहचान पत्रों की जांच और अन्य निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। चुनाव को लेकर विभिन्न कॉलेजों में छात्र संगठनों और उम्मीदवारों की सक्रियता बढ़ गई है।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें