फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब गणतंत्र दिवस 2026: सीएम मान ने फहराया तिरंगा, जिलों में मंत्री रहे मुख्य अतिथि

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Mon, 26 Jan 2026 04:26 PM IST

पंजाब के विभिन्न जिलों में 76वें गणतंत्र दिवस का पर्व पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। राज्यभर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें सरकार के मंत्री बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर में तिरंगा फहराया और जिला स्तरीय समारोह में भाग लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग समारोह में मौजूद रहे और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। मोगा में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। समारोह में डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया, एसएसपी अजय गांधी, जिले के विधायक और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। लुधियाना में पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के एथलेटिक ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने तिरंगा फहराने के साथ पंजाब पुलिस के जवानों की परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। बठिंडा में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और अपने संबोधन में राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने निवेश, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और नशा विरोधी अभियान को सरकार की प्रमुख उपलब्धियां बताया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें