फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: राणा बलाचौरिया हत्याकांड,अक्टूबर 2025 में रची गई थी साजिश

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Thu, 15 Jan 2026 05:32 PM IST

कोलकाता से गिरफ्तार कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया के तीन हत्यारोपियों को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया। जिला कोर्ट ने आरोपियों को दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इस मामले में पुलिस अब तक कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है। सेक्टर-79 सोहाना में 15 दिसंबर 2025 को कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान हत्या के बाद आरोपी कोलकाता भाग गए थे। इससे पहले राणा बलाचौरिया की हत्या करने की दो साजिश नाकाम हो चुकी थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मोहाली हरमनदीप सिंह हंस ने बुधवार को प्रेसवार्ता में खुलासा किया कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टरों बलविंदर सिंह उर्फ डॉनी बल और अमरजीत सिंह उर्फ खब्बा के इशारों पर काम कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करन पाठक उर्फ करन डिफॉल्टर (23) निवासी निमाल मंडी अमृतसर (मूल निवासी उत्तर प्रदेश) शामिल है। उसने आदित्य उर्फ मक्खन के साथ मिलकर राणा बलाचौरिया पर फायरिंग की थी। दूसरा आरोपी तरनदीप सिंह (25) निवासी गांव बाड़ेवाल लुधियाना वारदात के समय मोटरसाइकिल के साथ मौके पर मौजूद था। उसने वारदात के बाद शूटरों को फरार कराने में सक्रिय भूमिका निभाई थी। तीसरा आरोपी सुखशेरपाल सिंह उर्फ आकाश उप्पल (22) निवासी गांव उप्पल तरनतारन साजिश और रेकी में अहम भूमिका निभाने वाला बताया गया है। जांच में यह भी सामने आया है कि वह गैंगस्टर अमरजीत सिंह उर्फ खब्बा का रिश्तेदार है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों में दो शूटर भी शामिल हैं। एसएसपी हंस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) और जिला पुलिस की संयुक्त विशेष टीमें गठित की गई थीं, जिन्होंने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों को ट्रैक कर कोलकाता से दबोचा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें