आम आदमी पार्टी ने यह साफ कर दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में ही लड़े जाएंगे। बठिंडा में आम आदमी पार्टी के रोड शो में पहुंचे आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि आगामी विधानसभा चुनाव फरवरी 2027 में नही बल्कि इसी साल नवंबर में होंगे इसलिए आम आदमी पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारी तेज कर दी है। केजरीवाल ने कहा, पार्टी की ओर से मान को ही सीएम पद के लिए चेहरा बनाया जाएगा। चुनाव को लगभग चार माह का ही समय बचा है। केजरीवाल ने भगवंत सिंह मान को ईमानदार सीएम बताते हुए कहा कि उन्होंने पंजाब के लोगों के लिए बहुत अच्छी योजनाएं शुरू की हैं जिसका लाभ पंजाबी उठा रहे हैं। आप के नेता राजनीति में काम करने आए थे। अच्छा लगा कि आज पंजाब की जनता ने उनके काम को सराहा है।