फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Congress Crisis: चन्नी की बगावत, राजा वड़िंग का नेतृत्व ठुकराया, चुनाव से पहले बढ़ी कलह

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Sat, 04 Jul 2026 05:58 PM IST

पंजाब में सांसद एवं पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कांग्रेस हाईकमान के फैसले के खिलाफ बगावत कर दी है। सूबे में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ी फूट उजागर हो गई है। माैजूदा प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व को मानने से इन्कार करते हुए उन्होंने शुक्रवार को मोरिंडा आवास पर अपने समर्थक नेताओं के साथ शक्ति प्रदर्शन किया। ढाई घंटे बैठक करने के बाद यह फैसला किया गया कि पूर्व सीएम चन्नी हाईकमान से दोबारा मिलकर इस फैसले पर चर्चा करेंगे। सभी नेताओं ने इस बाबत रणनीति तय करने के अधिकार भी चन्नी को दिए। हालांकि बैठक में चन्नी ने सभी विधायकों, सांसदों, हल्का प्रभारियों, जिलाध्यक्षों समेत अन्य प्रकोष्ठों के नेताओं को बुलाया था। बैठक में पूर्व डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी, विधायक राणा गुरजीत, कुलदीप सिंह काका ढिल्लों, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, पूर्व मंत्री भरत भूषण आशु, पूर्व मंत्री दर्शन सिंह बराड़, 23 पूर्व विधायक समेत करीब 62 नेता माैजूद रहे। हालांकि 11 विधायकों और सांसदों ने चन्नी की बैठक से दूरी बनाए रखी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें