फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी 17 जुलाई को PGI चंडीगढ़ में करेंगे 3 बड़ी स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

Mon, 13 Jul 2026 06:34 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

पीजीआई में 17 जुलाई को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की रूपरेखा तय हो गई है। प्रधानमंत्री इस दौरान संस्थान की तीन महत्वपूर्ण स्वास्थ्य अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन, राष्ट्र को समर्पित करने और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम को लेकर पीजीआई प्रशासन ने तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचा दी हैं। पीजीआई निदेशक प्रो विवेक लाल ने इससे जुड़ी जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को पेक से पीजीआई की तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं को देश को समर्पित करेंगे। इस दौरान वह एडवांस्ड न्यूरोसाइंसेज सेंटर का उद्घाटन करेंगे, एडवांस्ड मदर एंड चाइल्ड सेंटर राष्ट्र को समर्पित करेंगे तथा प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत बनने वाले 150 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री का यह दौरा उत्तर भारत की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अहम माना जा रहा है। इन परियोजनाओं के शुरू होने से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और आसपास के राज्यों से आने वाले लाखों मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा। विशेष रूप से न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा गंभीर मरीजों के उपचार की क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें