गैंगस्टरों के खिलाफ पंजाब पुलिस के ऑपरेशन प्रहार-2 के दूसरे दिन सूबे के विभिन्न जिलों में पुलिस ने गैंगस्टरों व उनके गुर्गों के 2706 अड्डों पर दबिश देकर 1634 आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी रहेगी। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि वांछित अपराधियों को पकड़ने पर फोकस करते हुए 72 घंटे का ऑपरेशन प्रहार-2 शुरू किया था। इसके दूसरे दिन पंजाब पुलिस हेडक्वार्टर के वरिष्ठ अधिकारी ऑपरेशन को लीड करने के लिए खुद विभिन्न जिलों में मौजूद रहे। लगभग 12 हजार कर्मचारियों वाली दाे हजार से ज्यादा पुलिस टीमों ने पूरे पंजाब में अपराधियों के संभावित अड्डों पर दबिश दी।