फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व DGP के बेटे की मौत में नया मोड़ शिकायतकर्ता शमशुद्दीन के सामने आए राजनीतिक कनेक्शन!

पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की मौत का मामला राजनीति रंग लेता जा रहा है। इस मामले में खुद को बेटे अकील का दोस्त बताने वाले शिकायतकर्ता शमशुद्दीन की विभिन्न पार्टियों के नेताओं के साथ वायरल फोटो ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की जांच के लिए पंचकूला पुलिस की एसआईटी गठित हो चुकी है और हरियाणा सरकार यह मामला सीबीआई के सुपुर्द करने की तैयारी में भी है मगर सियासी गलियारों में यह मामला काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, पूर्व डीजीपी की पत्नी रजिया सुल्ताना कांग्रेस की सरकार में पूर्व मंत्री रह चुकी हैं। वे मालेरकोटला से चुनाव लड़ती हैं। साल 2022 में भी उन्होंने चुनाव लड़ा था मगर आप के उम्मीदवार से हार गई थीं। शिकायतकर्ता शमशुद्दीन चौधरी के कई दलों के साथ पॉलिटिकल कनेक्शन सामने आए हैं। बताया जाता है कि वे पहले बसपा में रहे, उसके बाद शिरोमणि अकाली दल में चले गए। इस केस के बीच शिअद के वरिष्ठ नेताओं के साथ अचानक उनके फोटो सामने आए। शमशुद्दीन ने पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान शिअद छोड़ दी और मालेरकोटला से आप के उम्मीदवार डॉ. जमील-उर-रहमान को समर्थन दे दिया।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें