आम आदमी पार्टी के सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 2 करोड़ नौकरियों और किसानों की आय दोगुनी करने के वादे पूरे नहीं हुए। मीट हेयर ने आरोप लगाया कि देश के युवा और किसान परेशान हैं, जबकि सरकारी एजेंसियों का राजनीतिक इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ईडी, सीबीआई और चुनाव आयोग तक पर सवाल उठ रहे हैं और देश की जनता सब देख रही है।