पीजीआई के सामुदायिक चिकित्सा विभाग की साइंटिस्ट और आहार विशेषज्ञ डॉ. रेखा ने छठ पूजा से पहले आहार में किए जाने वाले बदलावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छठ व्रत तीन दिनों तक चलता है, ऐसे में शरीर को पहले से तैयार रखना बेहद जरूरी है ताकि व्रत के दौरान कमजोरी महसूस न हो। डॉ. रेखा ने बताया कि व्रत शुरू होने से कुछ दिन पहले से ही हल्का, सुपाच्य और पौष्टिक भोजन लेना शुरू कर देना चाहिए। भोजन में फाइबर, फल, हरी सब्जियां और पर्याप्त मात्रा में पानी शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ज्यादा तले-भुने और मसालेदार खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए, क्योंकि ये शरीर में डिहाइड्रेशन और थकान बढ़ा सकते हैं।