फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: फील्डगंज में ट्रैफिक जाम बना गंभीर संकट, लोगों ने मांगा ग्रीन कॉरिडोर

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Wed, 19 Nov 2025 01:54 PM IST

उद्योगिक नगरी कहलाने वाले लुधियाना में ट्रैफिक की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। जगरांव पुल से रेलवे स्टेशन तक और घंटाघर से रेखी सिनेमा चौक तक के हालात लोगों के सामने हैं। अब शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में गिने जाने वाले फील्डगंज का हाल भी यही है।फील्डगंज इलाके में महानगर का एकमात्र सरकारी सिविल अस्पताल है और देश के प्रमुख अस्पतालों में शामिल सीएमसी अस्पताल भी इसी इलाके में स्थित है। हैरानी की बात यह है कि हल्का सेंट्रल के विधायक अशोक पराशर पप्पी और सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर का घर भी इसी क्षेत्र में है। इसके बावजूद इस इलाके में अभी तक ट्रैफिक समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है। चौबीस घंटे में करीब पचास एंबुलेंस इस क्षेत्र से निकलती हैं, जो जगरांव पुल की तरफ से मरीजों को लेकर आती हैं और ले जाती हैं। उन्हें निकलने में भी कठिनाई होती है। मान लें कि जगरांव पुल से सिविल अस्पताल के बीच लगभग एक किलोमीटर की दूरी है। अगर फील्डगंज मुख्य रोड पर जाम लग जाए तो एंबुलेंस को भी एक किलोमीटर का रास्ता तय करने में कठिनाई होती है। मार्केट में खरीददारी करने आए लोगों को अपने वाहन खड़े करने के लिए पार्किंग नहीं मिलती। वे दुकानों के बाहर वाहन खड़ा करते हैं, जिससे जाम लग जाता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें