फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई से लौटे भारतीय नागरिक, बोले सुरक्षित पहुंच गए; युद्ध के बीच उड़ानें रद्द होने से फंसे थे

Thu, 05 Mar 2026 05:03 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

युद्ध के चलते उड़ानें रद्द होने के बाद दुबई में फंसे भारतीय नागरिक सुरक्षित भारत लौट आए हैं। स्वदेश पहुंचने के बाद लोगों ने राहत जताते हुए कहा कि वे सही सलामत अपने घर पहुंच गए हैं। संकट के दौरान भारतीयों को वापस लाने के लिए सरकारी स्तर पर विशेष सहायता मुहैया कराई गई, जिसके जरिए उन्हें सुरक्षित निकाला गया। वापस लौटने वालों में प्रिंसिपल डॉ. नीरू गर्ग भी शामिल थीं। उन्होंने बताया कि युद्ध जैसी स्थिति के कारण कई उड़ानें रद्द हो गई थीं, जिससे भारतीय नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि सरकार की मदद से उन्हें सुरक्षित भारत लाया गया। स्वदेश लौटे नागरिकों ने सरकार और संबंधित एजेंसियों का आभार जताया और कहा कि कठिन हालात के बावजूद उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया, जो उनके लिए बड़ी राहत की बात है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें