फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SYL मुद्दे पर पंजाब-हरियाणा की अहम बैठक, CM मान और नायब सैनी की पॉजिटिव बातचीत

एसवाईएल मुद्दे पर आज चंडीगढ़ में पंजाब और हरियाणा की बैठक हुई। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बैठक में पहुंचे। बैठक के बाद नायब सैनी और भगवंत मान ने संयुक्त प्रेसवार्ता की। नायब सैनी ने बैठक के बारे में कहा कि बातचीत बहुत अच्छे माहौल में हुई है। जब अच्छे माहौल में बातचीत होती है तो सार्थक परिणाम भी आते हैं। सुप्रीम कोर्ट के जो दिशा निर्देश हैं उनके अनुसार हमने बैठक की है। इससे पहले भी केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल की मौजूदगी में बातचीत हुई है। हमने तय किया है कि दोनों राज्यों के अधिकारी अब आगे बातचीत करेंगे। वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि बातचीत अच्छे माहौल में हुई है। ये मुद्दा बहुत लंबे समय से लंबित है। हम भाई कन्हैया के वारिस हैं, जो दुश्मनों को भी पानी पिलाते थे। हरियाणा हमारा कोई दुश्मन नहीं है। ये फैसला हुआ है कि दोनों राज्यों के अधिकारी अब आगे बातचीत करेंगे। मुद्दा तो पुराना है लेकिन अब नई पीढ़ी आई है तो मुझे लगता है कि झगड़ा निपट जाना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें