फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा कांग्रेस का चंडीगढ़ में प्रशिक्षण शिविर, 37 लाख वोटरों की जांच करेगी कांग्रेस

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Thu, 28 May 2026 05:13 PM IST

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आज चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शुरू की गई मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर रखा गया था। इसमें प्रदेशभर के जिला अध्यक्षों, राज्य स्तरीय कार्रवाई एवं निगरानी समिति के सदस्यों और बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-1) को प्रशिक्षण दिया गया। मीटिंग में फैसला लिया गया कि कांग्रेस बीएलओ हरियाणा में 37 लाख वोटर की अपने स्तर पर जांच करेंगे, जब इनके वोट काटे जाए तो बीएलए स्पष्ट कर ले कि वोटर के नाम सही काटे या गलत। हरियाणा मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने जानकारी दी थी कि हरियाणा के दो करोड़ से ज्यादा वोटर्स डेटा में 18 प्रतिशत (37 लाख) में लॉजिकल एरर हैं। इनमें नामों की स्पेलिंग गलत होना, डुप्लीकेट एंट्री और अन्य तकनीकी त्रुटियां शामिल हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें