शिरोमणि अकाली दल की वरिष्ठ नेता हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में पेपर लीक के मुद्दे पर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में अब तक 12 पेपर लीक हो चुके हैं और वर्ष 2023 में टीईटी (TET) परीक्षा का पेपर भी लीक हुआ था। हरसिमरत बादल ने आरोप लगाया कि सरकार पेपर लीक के मामलों को चीटिंग बताकर पेश कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण पंजाब के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।