फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक गायिका डॉ.सुखमिंदर कौर बराड़ बनीं चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी की चेयरपर्सन

पंजाब की सुप्रसिद्ध लोक गायिका डॉ. सुखमिंदर कौर बराड़, जिन्हें सुखी बराड़ के नाम से जाना जाता है, को चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी की चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। बुधवार को उन्होंने सेक्टर-38 स्थित चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के कार्यालय में पहुंचकर औपचारिक रूप से अपना पदभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के बाद सुखी बराड़ ने कहा कि जिन लोगों के पास योग्यता है, उन्हें निश्चित रूप से अवसर मिलेगा। बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह स्वयं लेखिका, अभिनेत्री और बेहतरीन नृत्यांगना रही हैं, इसलिए चाहे संगीत का क्षेत्र हो, नाटक का हो या नृत्य का—हर योग्य कलाकार को मंच और मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें