पंजाब के कपूरथला में रहने वाली एक मां ने अपने पांच बेटों में से चार को नशे की लत के कारण खो दिया है। उस वृद्ध मां ने कहा, मेरा बेटा ज्ञानी मर गया। वो शराबी था, जैसा कि यहां सभी लोग हैं। मेरा एक सबसे बड़ा बेटा भी मर चुका है। मेरे पांच बेटे थे, जिनमें से चार की मौत हो चुकी है।" उनका पांचवा बेटा भी नशे का आदी है और बिस्तर पर पड़ा जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। उन्होंने कहा, "पंजाब में नशाखोरी बेतहाशा फैली हुई है और इसका कोई अंत नहीं है। वो लगातार रोता रहता है और मुझसे नशा मांगता रहता है। मैं बेबस हूं। कपूरथला के इस खास इलाके में मादक पदार्थों का दुरुपयोग व्यापक रूप से फैला हुआ मालूम होता है।