फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी हरचरण भुल्लर के पास 100 करोड़ की संपत्ति, रेड में क्या मिला जानिए

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Sat, 18 Oct 2025 02:45 PM IST

पंजाब के रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के रिश्वतकांड में सीबीआई ने बड़ा खुलासा किया। जांच के दौरान डीआईजी और उनके परिवार के नाम पर कुल 50 अचल और बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज मिले, जिनकी कुल कीमत 100 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। सीबीआई ने भुल्लर के घर और अन्य ठिकानों से 7.50 करोड़ रुपये नकद, 2.5 किलो सोना व गहने, 26 लग्जरी घड़ियां और चार हथियारों के साथ कुल 100 कारतूस बरामद किए। वहीं, डीआईजी के समराला फार्महाउस से 5.7 लाख रुपये, 9 पेटी (108 बोतलें) इम्पोर्टेड शराब और 17 कारतूस भी जब्त किए गए। कई निजी बैंकों के लॉकर की चाबी भी मिली हैं। सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि भुल्लर की डायरी और बिचौलिये कृष्णू के घर से भी सरकारी दस्तावेज और बेनामी संपत्तियों के रिकॉर्ड बरामद किए गए हैं। कृष्णू के घर से कुछ नष्ट किए कागजात मिले भी हैं। इन दस्तावेजों की पड़ताल और राजस्व विभाग से मिलाकर जांच जारी है।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें