फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में बाइक और मोबाइल छीनने वाले गिरोह के दो सदस्य काबू

निवेदिता वर्मा Updated Fri, 26 Dec 2025 08:42 AM IST

फिरोजपुर पुलिस ने बाइक छीनने व चोरी करने के अलावा मोबाइल छीनने वाले गिरोह के दो सदस्यों को काबू किया है। इनके पास से पांच बाइकें, एक एक्टिवा व चार मोबाइल बरामद हुए हैं। थाना सिटी पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। थाना सिटी पुलिस की टीम शहीद ऊधम सिंह चौंक के पास गश्त कर रही थी कि मुखबिर ने इत्तलाह दी कि आरोपी गुरमीत उर्फ निका वासी जनता प्रीत नगर व गुरप्रीत उर्फ गुरी वासी बस्ती निजामुद्दीन लोगों से बाइक छीनने और चोरी करने के अलावा लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते हैं। इस समय छीनी हुई बाइक को बेचने के लिए मालवा खालसा स्कूल के पास ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने बताई हुई जगह पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को काबू किया। पूछताछ दौरान इनके पास से चोरी की गई पांच बाइकें,एक एक्टिवा और चार मोबाइल बरामद हुए हैं।थाना सिटी पुलिस ने आरोपी गुरमीत और गुरप्रीत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें