फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में शीतलहर का कहर, घना कोहरा, ऑरेंज अलर्ट और बारिश का अनुमान

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Thu, 15 Jan 2026 01:17 PM IST

प्रदेश में सर्दी का कहर जारी है। रात में गंभीर शीत लहर तो दिन में घने कोहरे व शीत दिवस की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। हिसार में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि प्रदेश में सबसे कम रहा। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार वीरवार को एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। हालांकि इसके असर से सर्दी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। भारतीय मौसम विभाग ने हरियाणा के उत्तरी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और शेष हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. उत्तरी पर्वतीय इलाकों पर लगातार बर्फबारी जारी है। हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियों से आने वाली सीधी बर्फीली ठंडी हवाओं ने मैदानी इलाकों को पूरी तरह अपने आगोश में ले लिया है। इस वजह से पिछले दो तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया और लगातार कुछ स्थानों पर जमाव बिंदु के आसपास बने हुए हैं। पूरे प्रदेश में कोल्ड ब्लास्ट की स्थिति देखने को मिल रही है। सुबह चलने वाली ठंडी बर्फीली हवाओं के कारण ‘विंड चिल्ड फेक्टर'' बना हुआ है। बुधवार को हरियाणा के दक्षिणी हिस्सों को छोड़कर बाकी हिस्सों में कोहरा छाने और पश्चिमी व दक्षिणी जिलों पर शीतलहर से गंभीर शीतलहर और पाला जमने की गतिविधियां दर्ज हुईं। उधर, दिन के तापमान में भी गिरावट जारी है और शीत दिवस की स्थिति बनी हुई है।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें