फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: प्राइवेट स्कूलों पर सख्ती, डीसी का पार्किंग पर अतिक्रमण हटाने के आदेश

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Wed, 29 Apr 2026 01:15 PM IST

डीसी कम एस्टेट ऑफिसर निशांत कुमार यादव ने शहर के प्राइवेट स्कूलों पर सख्ती की है। इस संदर्भ में मंगलवार को डीसी ने सभी प्राइवेट स्कूलों के लिए आदेश जारी किए। शहर के जिन भी प्राइवेट स्कूलों ने पार्किंग की जगह पर गलत तरीके से क्लासरूम, प्लेग्राउंड या अन्य कोई कोर्ट तैयार कर लिया है। स्कूल प्रबंधनों को एक महीने के अंदर यह अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया है। दरअसल शहर के कई प्राइवेट स्कूलाें के बाहर सुबह व दोपहर के समय स्कूल टाइमिंग में ट्रैफिक की समस्या रहती है। आम जनता के आने-जाने के लिए रास्ते पूरी तरह बंद हो जाते हैं। जिससे लोगों को परेशानी होती है। जबकि इन प्राइवेट स्कूलों को जब प्रशासन की ओर से जमीन अलॉट की गई थी और स्कूल प्रबंधनों ने जो नक्शा जमा कराया है, उसमें पार्किंग की जगह दिखाई है। लेकिन कई स्कूलों ने रिवाइजड बिल्डिंग प्लान में इन पार्किंग स्पेस की जगह अवैध निर्माण कर लिया। जिसके कारण स्कूल बस और बच्चों को छोड़ने आने वाले अभिभावक मुख्य सड़क पर ही पिक एंड ड्रॉप करते हैं, जिससे लोगों को दिक्कताें का सामना करना पड़ता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें