फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh Kisan March: BBMB मुद्दे पर किसानों का चंडीगढ़ कूच, पुलिस ने की पानी की बौछार

Fri, 15 May 2026 02:25 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड में पंजाब की स्थायी सदस्यता के अधिकार को खत्म करने के विरोध में शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों ने मोहाली से चंडीगढ़ कूच किया। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेड लगाए हैं। हालांकि किसानों ने बैरिकेड हटाने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने पानी की बाैछार की। किसान गवर्नर हाउस का घेराव करना चाहते हैं। इससे पहले सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान मोहाली के फेज-8 स्थित नेचर पार्क में पहुंचे। किसान संगठनों का कहना है कि बीबीएमबी में पंजाब के अधिकारों को कमजोर करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदर्शनकारी पंजाब के पानी के मुद्दे को रिपेरियन और बेसिन सिद्धांत के आधार पर हल करने की मांग उठा रहे हैं। इसके साथ ही चंडीगढ़ और पंजाब यूनिवर्सिटी को पंजाब को सौंपने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें