फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेन स्ट्रोक मेडिकल इमरजेंसी: गोल्डन आवर में इलाज से बच सकती है जान

सीएमसी लुधियाना के वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. राजेश्वर ने ब्रेन स्ट्रोक के इलाज और बचाव को लेकर अहम जानकारी दी। वह पीजीआई चंडीगढ़ में आयोजित ब्रेन वेव्स कार्यक्रम में शामिल प्रमुख विशेषज्ञों में से एक थे। डॉ. राजेश्वर ने बताया कि ब्रेन स्ट्रोक एक आपातकालीन स्थिति है, जिसमें समय पर इलाज बेहद जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि चेहरे का टेढ़ा होना, बोलने में परेशानी, हाथ या पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन जैसे लक्षण दिखते ही मरीज को तुरंत अस्पताल पहुंचाना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि गोल्डन आवर में सही उपचार मिलने से मरीज की जान बचाने के साथ-साथ स्थायी दिमागी नुकसान से भी बचाव संभव है। ब्रेन स्ट्रोक से बचाव के लिए उन्होंने ब्लड प्रेशर, शुगर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखने, धूम्रपान और शराब से दूरी, नियमित व्यायाम और संतुलित आहार अपनाने की सलाह दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें