फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में नीले ड्रम से मिली युवती की लाश, हाथ पर ‘नेहा’ का टैटू; पुलिस पहचान में जुटी

Wed, 27 May 2026 02:09 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

पटियाला की रेलवे कॉलोनी में एक नीले ड्रम में युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर राजेंद्रा अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। थाना अर्बन एस्टेट से मामले के जांच अधिकारी एएसआई गुरविंदर सिंह ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आज सुबह एक फोन कॉल से पुलिस को सूचना मिली थी। डीसीडब्ल्यू पुल के पास कूड़े के ढेर पर एक नीले रंग का ड्रम पड़ा था। इसमें किसी लाश के होने की आशंका जताई गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। टीम ने ड्रम से लाश को बाहर निकाला। यह लाश 15 से 20 साल की लड़की की थी। जिसके बाद फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक सबूत जुटाए। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। एएसआई गुरविंदर सिंह ने बताया कि फिलहाल इस अनजान लड़की के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस युवती की पहचान सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। आसपास के इलाकों में लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगालनी शुरू कर दी है। उम्मीद है कि जल्द ही पहचान हो सकेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें