फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में 2.5 करोड़ बैंक खाते निष्क्रिय, 14,818 करोड़ बिना दावेदार

पंजाब के बैंकों में 2.52 करोड़ खाते (बैंक अकाउंट) ऐसे हैं जिनमें पिछले 10 साल से कोई लेन-देन नहीं हुआ है। इन खातों को निष्क्रिय श्रेणी में डालकर बैंकों ने इनमें जमा करीब 14,818 करोड़ रुपयों को नियमों के अनुसार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के डिपॉजिटर एंड अवेयरनेस फंड (डीईए) में जमा करवा दिया है। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है जिसे समिति ने हाल ही में बैठक में पेश किया था। रिपोर्ट के अनुसार विभिन्न बैंकों में इस समय 2.52 करोड़ बचत खाते निष्क्रिय हैं जिनमें हजारों करोड़ रुपये जमा हैं। इसी तरह प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खुले 35.97 लाख खाते निष्क्रिय हो गए हैं और इनमें 481 करोड़ रुपये जमा है। लोगों ने इन खातों को न तो अपडेट करवाया और न ही इनमें लेन-देन किया। अधिकतर खाते ऐसी परस्थितियों में निष्क्रिय हो हुए जब खाताधारक स्थानांतरित हो गए या फिर उनका बैंक बदल गया। अधिकारी ने बताया कि बैंक खाताधारकों को ढूंढ रहा है।। इसके लिए समिति भी लगातार बैंकों को उचित दिशा-निर्देश जारी कर रहा है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें