केंद्र को आशंका है कि धार्मिक स्थलों का इस्तेमाल कर पंजाब में माहौल बिगाड़ा जा सकता है। बेअदबी जैसी घटनाओं से पंजाब का धार्मिक सद्भाव बिगाड़ा जा सकता है। केंद्र के इनपुट के बाद राज्य सरकार भी चौकन्नी हो गई है। जिसके बाद सभी धार्मिक स्थलों में CCTV कैमरे लगाने और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के आदेश दे दिए गए हैं।