आम आदमी पार्टी महिला विंग की जिला प्रधान कामना आनंद की ओर से बचत भवन में महिला उद्यमिता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करते हुए पहचान बनाने वाली और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनी 30 के करीब महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिला प्रधान कामना आनंद ने कहा कि आज महिलाएं समाज में सिर्फ घरेलू भूमिकाओं तक सीमित न होकर, राजनीति, अर्थव्यवस्था, शिक्षा और विज्ञान जैसे कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सूत्रधार के रूप में उभरी हैं। वह घरेलू और बाहरी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते समाज के विकास में सक्रिय योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि हर महिला को आगे बढ़कर दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए, ताकि देश की हर महिला आत्मनिर्भर बन सके। इस मौके पर लोकसभा इंचार्ज जसकरण सिंह बंदेशा, माझा जोन इंचार्ज वुमन विंग सुखबीर कौर, माझा जोन इंचार्ज मीडिया विंग अरविंदर भट्टी, महिला उद्यमी पूजा सेठ, लवप्रीत, निशा अग्रवाल, जसविंदर, परमजीत कौर, रशपाल कौर आदि मौजूद थे।