फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन के दौरान भिड़ी महिलाएं

शाहिल शर्मा Updated Thu, 03 Sep 2026 06:15 PM IST

पुलिस कार्रवाई के विरोध में बुधवार शाम अमृतसर के लोहरी गेट स्थित डी डिवीजन थाने के बाहर प्रदर्शन के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रदर्शनकारियों और राहगीरों के बीच सड़क खोलने को लेकर बहस हो गई। देखते ही देखते एक बुजुर्ग व्यक्ति और प्रदर्शन कर रही महिलाओं के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे की तरफ हाथ उठाते नजर आ रहे हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया। पुलिस कार्रवाई के विरोध में थाने के बाहर प्रदर्शन जानकारी के अनुसार, प्रदर्शनकारी पुलिस की कार्रवाई का विरोध कर रहे थे। उनका आरोप था कि पुलिस उनके बच्चों को पूछताछ के लिए घर से लेकर गई थी, लेकिन बाद में उनके खिलाफ मामला दर्ज किए जाने की बात सामने आई। इसी के विरोध में बड़ी संख्या में लोग डी डिवीजन थाने के बाहर पहुंचे और सड़क पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के कारण सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ। रास्ता खोलने को लेकर राहगीरों से हुआ विवाद प्रदर्शन के दौरान सड़क से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने रास्ता खोलने की बात कही। इसी को लेकर प्रदर्शनकारियों और राहगीरों में बहस शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर एक बुजुर्ग व्यक्ति और प्रदर्शन कर रही महिलाओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई और हाथापाई की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है। वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे की ओर हाथ उठाते दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें