फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर जयंती पर अमृतसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, हजारों लोगों ने किया नमन

Ankesh Kumar Updated Tue, 14 Apr 2026 07:02 PM IST

डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर अमृतसर के टाउन हॉल में स्थित उनकी प्रतिमा पर हजारों साथियों एवं दलित समाज के लोगों के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. राजकुमार वेरका ने कहा कि बाबा साहेब ने देश को संविधान, समानता और सामाजिक न्याय का मजबूत आधार दिया। उन्होंने सभी से अपील की कि वे बाबा साहेब के विचारों को अपनाते हुए समाज में समानता और भाईचारे को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर का जीवन संघर्ष और उनके सिद्धांत आज भी समाज को सही दिशा दिखाते हैं, और हमें उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें