फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजनाला में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन की मौत

अजनाला क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब दोनों मोटरसाइकिल तेज रफ्तार में थीं और अचानक आमने-सामने आने से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और सवार दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे को और भी दुखद इस बात ने बना दिया कि मृतकों में नाबालिग बच्चे भी शामिल हैं, जो अपना पेपर देकर गुरु घर माथा टेकने जा रहे थे। परिवारों को अंदाजा भी नहीं था कि खुशी-खुशी घर से निकले बच्चे कभी वापस नहीं लौटेंगे। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तीन जिंदगियां बचाई नहीं जा सकीं। दो घायलों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद Amritsar के अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृतकों की पहचान करने और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे अजनाला क्षेत्र में गम का माहौल है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव के लोग भी इस मंजर को याद कर सहमे हुए हैं। खासकर बच्चों की मौत ने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें