फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर की मशहूर ज्ञान दी लस्सी का स्वाद देश-विदेश तक प्रसिद्ध

Nivedita Updated Sat, 06 Jun 2026 08:37 AM IST

पंजाब की पहचान मानी जाने वाली लस्सी का असली स्वाद चखना हो तो अमृतसर की प्रसिद्ध ज्ञान दी लस्सी का नाम सबसे पहले लिया जाता है। शहर के पुराने बाजार में स्थित यह प्रतिष्ठान पिछले करीब पांच पीढ़ियों से लोगों को पारंपरिक पंजाबी लस्सी का स्वाद परोस रहा है। ज्ञान दी लस्सी की खासियत इसकी गाढ़ी बनावट, शुद्ध दही और ऊपर डाली जाने वाली मलाई है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और देश-विदेश से आने वाले पर्यटक लस्सी का आनंद लेने पहुंचते हैं। दुकान पर करीब पांच तरह की लस्सी तैयार की जाती है, जिनमें सादा लस्सी, मलाई लस्सी और अन्य विशेष स्वाद शामिल हैं। दुकान संचालकों के अनुसार उनके परिवार ने पीढ़ी दर पीढ़ी गुणवत्ता और स्वाद को बरकरार रखा है, जिसके चलते यह लस्सी अमृतसर आने वाले पर्यटकों की पहली पसंद बनी हुई है। गर्मियों के मौसम में यहां ग्राहकों की लंबी कतारें देखने को मिलती हैं। पर्यटकों का कहना है कि अमृतसर की यात्रा तब तक अधूरी मानी जाती है, जब तक ज्ञान दी लस्सी का स्वाद न चखा जाए। यही वजह है कि यह पारंपरिक पंजाबी पेय आज देश ही नहीं, विदेशों में भी अपनी अलग पहचान बना चुका है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें