फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा खत्म करने की साजिश कर रही केंद्र सरकार:सुखजिंदर सिंह रंधावा

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह सुखी रंधावा ने अमृतसर में मनरेगा को लेकर अहम बैठक कर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा योजना को धीरे-धीरे खत्म करने की साजिश कर रही है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी। जरूरत पड़ी तो विधानसभा से लेकर लोकसभा तक घेराव किया जाएगा। रंधावा ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा मनरेगा पर बुलाए गए विशेष सत्र में कोई ठोस फैसला नहीं हुआ और इसे केवल राजनीतिक टकराव तक सीमित रखा गया। उन्होंने पंजाब में बढ़ रही बेअदबी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि वह गृह मंत्री रहते हुए सभी धर्मों की बेअदबी करने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन मौजूदा सरकार इस मुद्दे पर चुप है। इस मौके पर मजीठा हलके के इंचार्ज भगवंत पाल सिंह सच्चर ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो अपने साथियों की नहीं बन सकी, वह जनता का भला कैसे करेगी। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में मजीठा से कांग्रेस की जीत तय है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें